पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाई गई

जावरा (अभय सुराणा) । आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी कल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे. उन्हें डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है. राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स(C-DOT)की स्थापना हुई. इस पहल से शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ. जगह-जगह पीसीओ खुलने लगे. जिससे गांव की जनता भी संचार के मामले में देश-दुनिया से जुड़ सकी. फिर 1986 में राजीव की पहल से ही एमटीएनएल की स्थापना हुई, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई.आज जो हम मोबाइल लैपटॉप चला रहे हैं यह आप ही की देन है। उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किये ।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद यूसुफ कडपा पूर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मत सिंह श्रीमाल पूर्व ब्लाक अध्यक् सुजानमल कोचट्टा वरिष्ठ कांग्रेसी पुखराज पटवा बुथ प्रकोष्ठ अध्यक्ष वरुण श्रोत्रिय युवा नेता नीतिराज सिंह जिला सद्भावना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अभय सुराणा वरिष्ठ पत्रकार मसूद परदेसी उबेद अंसारी एडवोकेट किसान नेता राजेश भरावा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता समाजसेवी महेंद्र गंगवाल शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार आदि ने इस अवसर पर संबोधित किया।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
मंडी कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांतिलाल दसेडा नगर पालिका लो.नी. समिति चेयरमैन इरफान मुबारिक हुसैन जिला योजना समिति सदस्य मुस्तकीम मंसूरी, अपील समिति चेयरमैन आसिफ कबाड़ी पार्षद सुलेमान सेठ पार्षद प्रतिनिधि अनीश कल्याणे विनोद ओरा इमरान कबाड़ी आमिर खान इमरान मंसूरी शौकत भाई, राजेंद्र कल्याणे असलम मेव किसान नेता मोहन सैनी नंदकिशोर राठौर विनोद मेहता चंद्रशेखर शर्मा महेश शर्मा दानिश सिद्दीकी हर्ष कोचट्टा गोलू बाले भाई,अशोक सिसोदिया, नरेंद्र मकवाना अखिलेश चपडोद अली जमाल जुबेर मंसूदी गजेंद्रसिंह , पूनमचंद रारोतिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन युसूफ अली बोहरा ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यवाहक अध्यक्ष अजीजुर रहमान पठान ने माना।