
रतलाम। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह गहलोत मित्र मंडल द्वारा अमर योद्धा,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के 483 वां जन्मोत्सव महाराणा प्रताप चौक (सैलाना बस स्टैंड) स्थित वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर ढोल, धमाकों आतिशबाजियों के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट व गोपाल सिंह गहलोत ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन शोर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है देश धर्म संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने में उनका जीवन आदर्श है तथा हर व्यक्ति को अपने देश के लिए युद्ध करना पड़े तो करना चाहिए।इसमे पूर्व पार्षद इक्का बेलूत, विनोद राठौड़ जोएब आरिफ, शहजाद खान मेव, डॉ मुस्तफा महूवाला, रणजीत सिंह राठौर, वीरपाल सिंह राठौर ,देवी सिंह राठौर, रमेश परमार, रशीद अंसारी, कुसुम चाहर ,कविता देवड़ा, राजश्री राठौर, विक्रम चौहान ,चंदन राठौड़ ,महेश राठौड़, आनंदीलाल चौहान ,कमल शिंदे ,शीतल सेन, किशन लाल आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।