
कोडरमा । श्री दिगंबर जैन समाज झूमरी तेलिया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी मे देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें सर्वप्रथम देवाधिदेव 1008 श्री धर्म नाथ भगवान की प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रतीक्षना देकर पांडुक शिला पर विराजमान किया ।पश्चात रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया इसी के साथ विश्व शांति महामंत्र के साथ शांति धारा जय कुमार-त्रिशला गंगवाल,अनिल-अनिता जैन ठोल्या,बिनोद अजमेरा परिवार के द्वारा की गई उसके पश्चात देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान के चरणों में सभी भक्तों के द्वारा अर्घ चढ़ाया गया उसके बाद सभी भक्तों द्वारा पूजन अर्चना की गई देवाधिदेव 1008 श्री भगवान के निर्वाण कल्याणक सम्मेदशिखर जी के के सुदतवर टूंक से आज से कई हजार वर्ष पहले मोक्ष हुवा था तब से सभी भक्त इसे कल्याणक के रूप में मनाते है इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी के साथ समाज के कई गण्यमान्य भक्त उपस्थित थे विशेष रूप से मंत्री ललित सेठी, ईशान कासलीवाल,मिट्ठू पापड़ीवाल,संजय गंगवाल,सुशील काला ,दिलीप छाबडा आदि शामिल हुवे कोडरमा जैन मीडिया प्रभारी नवीन जैन ,राज कुमार जैन अजमेरा ने दी।