राजगुरूनगर (निलेश कांठेड़) । वर्ष 2022 का भीलवाड़ा शांतिभवन का एतिहासिक चातुर्मास सम्पन्न करने के बाद पूना आदिनाथ सोसायटी में वर्ष 2023 का चातुर्मास करने के लिए विहार यात्रा पर गतिमान श्रमणसंघीय सलाहाकार पूज्य सुमतिप्रकाशजी म.सा. के सुशिष्य आगमज्ञाता, प्रज्ञामहर्षि पूज्य समकितमुनिजी म.सा. आदि ठाणा 23 मई मंगलवार को राजगुरूनगर (पूना जिला) पहुंच गए। सुबह पेठ से विहार कर पूज्य समकितमुनिजी म.सा., भवान्तमुनिजी म.सा. एवं जयवंतमुनिजी म.सा. आदि ठाणा राजगुरूनगर (खेड़) पहुंच गए। मुनिश्री की स्थानीय श्रीसंघ के श्रावक-श्राविकाओं ने वंदन-अभिनन्दन किया। विहार यात्रा में उदयपुर निवासी मांगीलाल वीरवाल भी निरन्तर सेवा दे रहे है। संगमनेर से विहार यात्रा में साथ जुड़े मांगीलालजी अब तक करीब 150 किलोमीटर विहार सेवा दे चुके है। भीलवाड़ा के बालश्रावक अर्हम सुराणा (पुत्र मनोज संगीता सुराणा) भी ग्रीष्मावकाश होने से पिछले कुछ दिनों से गुरू भगवंतों की सेवा में लगे होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे है। प्रस्तावित विहार यात्रा के तहत 25 को चाकण एवं 27-28 मई को चिंचवड़ में प्रवास रहेगा। पूज्य समकितमुनिजी म.सा. आदि ठाणा का 29 मई को आगामी चातुर्मास के लिए पूना शहर में प्रवेश संभावित है। पूज्य समकितमुनिजी का वर्ष 2023 के चातुर्मास के लिए आदिनाथ जैन स्थानक भवन पूना में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 25 जून को होगा।