पुणे । पुणे महानगर के समीप विट्ठलवाडी आकुर्डी नगर मे परमात्मा एवं दादा गुरुदेव की प्रतिष्ठा 22 मई 2023 को प.पूज्य परोपकार सम्राट गच्छाघिपति मोहनखेडा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ति शिष्यरत्न प.पूज्य वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा.आदि ठाणा की पावन निश्रा मे धूमधाम से यशस्वी सम्पन्न हुई ।
निगडी निवासी परम गुरुभक्त श्रीमान भवरलालजी हरकचंदजी सुराणा परिवार मरुधर मे धणा निवासी ने वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा.का प्रवेश सामैया मुनिसुव्रतस्वामी भगवान को विराजमान करने का उच्च राशि मे बोली बोलकर एवं मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी को कामली ओढाने का 777777 रूपये मे चढावा लिया एवं प.पूज्य युवा प्रवचनदक्ष मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी म.सा.की प्रेरणा से वरिष्ठ मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी म.सा.की निश्रा मे मांडवगढ तीर्थ से मोहनखेडा महातीर्थ का छ: रि पालक संघ श्री मति इन्द्रादेवी भवरलाल जी सुराना परिवार ने निकालने की जय बोली ।