
रतलाम 5 जून | आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर योग मित्रम् द्वारा एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया |इस सत्र में हमारे मुख्य अतिथि सम्पूर्ण भारत वर्ष में ख्याति प्राप्त पर्यावरणविद डॉ खुशाल पुरोहित ने सत्र की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की|डॉ खुशाल पुरोहित द्वारा काफी लम्बे समय से देश स्तरीय पर्यावरण को सुरक्षा व बचाव के लिए प्रयास किया जा रहा है |डॉ पुरोहित की उपस्थिति में योग मित्रम् की टीम ने पौधारोपण किया |डॉ पुरोहित का पर्यावरण विशेष पर व्याख्यान का आयोजन किया गया| योग शिविर का आयोजन शुभ विहार कॉलोनी(गार्डन) ,लक्ष्मी नगर के पीछे ,हरमाला रोड ,रतलाम पर किया जा रहा है|
अनुराग चौरसिया, सोनाली परमार
(योग प्रशिक्षक -पतंजली योगपीठ,हरिद्वार
ब्रांड एम्बेसेडर-स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 ,नगर निगम,रतलाम)
दिव्या सैनी- (योग प्रशिक्षक -पतंजली योगपीठ,हरिद्वार)
संपर्क-9039509403