रतलाम । लायनेस अध्यक्ष सीमा भारद्वाज ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेश का पालन करते हुये सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए हरियाली तीज का त्यौहार प्रतिक के रूप में मनाई। सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रख कर कलेक्टर मेडम के आदेशानुसार 5-6 से ज्यादा लोग एक जगह एकत्रित नही हो सकते हैं। लायनेस वैशाली माचवे के घर पर आयोजन रखा,सचिव ल्य कौशल्या त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष कांता छंगाणी, ला़ सुलोचना शर्मा, रीता जैन, आरती त्रिवेदी, आशा चौधरी, प्रथमा कौशिक, कोमल पोरवाल आदि उपस्थित थी।