नारी सम्मान योजना का लगाया कैंप -राजेश भरावा

जावरा (अभय सुराणा) । शहर में जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा के द्वारा वार्ड क्रमांक 21,22, 23,24, में कमल नाथ जी के द्वारा शुरू की गई नारी सम्मान योजना के फॉर्म ऊंट खाने में कैंप लगाकर भरे गए यहां पर लगभग 500 से अधिक फॉर्म भरे गए कामलनाथ जी की इस योजना में कमल नाथ जी ने वचन दिया है कि मधयप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पात्रता अनुसार महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रूपए खाते में और घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का वचन दिया है इस योजना में महिला परेशान न हो इसलिए सिर्फ ऑफलाइन भरने की सुविधा दी है इसके लिए महिलाओ को बार बार बैंक के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे और महिलाओ को ज्यादा परेशान भी नही होना पड़ेगा। वर्तमान में शिवराज सरकार की योजना के लिए कई महिलाओ को अपात्र कर दिया और कई बार महिलाओ को बैंक की डीबीटी के लिए चक्कर लगाकर परेशान कर रखा है इसलिए इस योजना कमल नाथ जी ने ऑफलाइन फार्म की सुविधा की हे जिसके लिए महिलाओ को इधर उधर नही भटकना पड़े और महिलाओ के भी कम समय में काम हो जाएं इस कैंप में मेवाती पूरा, ऊंठखाना, मदारीपुरा, जेल रोड की महिलाओ ने फार्म भरवाए ये फार्म जिला पंचायत सदस्य
राजेश भरावा, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद पापुलर,सानिया शाह, रीनू बाजी, सोहेल खान, इरम हुसैन, दीपक परमार असावती ने भरे और कल भी जेल रोड पर ऊंट खाने में ही कैंप लगाया जायेगा।

Play sound