सीमांकन के लिए भटकते बिहारी की जमीन नापने तुरंत पहुंचा राजस्व आमला
रतलाम 07 जून 2023। रतलाम में जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए परेशान व्यक्ति की परेशानी तत्काल दूर हो गई जब कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा राजस्व कर्मियों को भेजकर समस्या का निराकरण किया गया।
मंगलवार 6 जून को जनसुनवाई के दौरान जनपद पंचायत रतलाम के ग्राम अंबोदिया का जनजाति ग्रामीण बिहारीलाल परेशान चेहरे के साथ आया, आवेदन दिया कि उसकी भूमि का सीमांकन नहीं किया जा रहा है वह परेशान हैं। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल राजस्व निरीक्षक अमित जाटव तथा ग्राम की पटवारी सरोज बोरासी को निर्देशित किया कि बिहारी के खेत पर फौरन पहुंचे और सीमांकन कर रिपोर्ट देवे। राजस्वकर्मी दोपहर में बिहारी के खेत पर पहुंचे, उसके 0.03 हेक्टेयर खेत का सीमांकन किया। शाम तक ओके रिपोर्ट अपर कलेक्टर के पास आ गई। बिहारी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को उनके सुशासन के लिए धन्यवाद दिया।