अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व जिला जेल योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रतलाम 08 जून 2023। विश्व योग दिवस के पूर्व की तैयारी हेतु एकात्म अभियान के तहत कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में 08 जून को सर्किल जेल रतलाम में तीन दिवसीय ध्यान योग शिविर का द्वितीय सत्र संपन्न हुआ। इस शिविर को आयुष मंत्रालय, हार्टफुलनेस संस्था एवं जन अभियान परिषद के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज चौहान, जन अभियान परिषद् के श्री रत्नेश विजयवर्गीय, हार्टफुलनेस संस्था समन्वयक श्री नीलेश शुक्ला, जिला जेल अधीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह भदौरिया, उपजेल अधीक्षक श्री बृजेश मकवाना, हार्टफुलनेस संस्था के कार्यकर्ता श्री तरुण त्रिपाठी ,श्री आशीष अवस्थी, श्री राकेश व्यास, श्री शैलेंद्र तिवारी, श्री धर्मेंद्र राठौर, श्रीमती ममता पुरोहित, श्रीमती मनीषा अवस्थी, श्रीमती शीतल शुक्ला, श्रीमती सरोज त्रिपाठी एवं जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों को सामान्य योगासन अभ्यास कराया गया तथा उन्हें आयुष एवं योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जीने के मूल मंत्र बताए गए। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अर्पिता त्रिवेदी द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त जिले की समस्त आयुष संस्थाओं में योग संबंधित गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। डॉ. चौहान ने आम जनता से आयुष औषधियों एवं योग का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

Play sound