नागरिकों की सेवा करना हमारा कर्तव्य – विधायक चेतन्य काश्यप

  • 1.56 करोड़ की लागत से होगा 4 सड़कों का होगा नवनिर्माण
  • विधायक श्री काश्यप, महापौर श्री पटेल व निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 8 जून । नागरिकों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है, प्रदेश सरकार समाजिक सरोकार के साथ विकास कार्य तो कर ही रही है साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान भी कर रही है।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काष्यप ने वार्ड क्रमांक 1, 3, 9 व 45 में 1 करोड़ 56 लाख 73 हजार की लागत से सड़कों के नव निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि कायाकल्प योजना के तहत 10 करोड़ की लागत से नगर की विभिन्न सड़कों का नव निर्माण होगा। 15 करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न आंतरिक मार्गों का नव निर्माण होगा। भाजपा ने जन कल्याणकारी कार्यों को धरातल पर उतारा है। यह आयोजन समाज के बीच अपनी बात रखने के लिए है। भाजपा काम में विश्वास रखती है। आपने जब से आशीर्वाद दिया है, तब से हम विकास कार्य करते आ रहे हैं।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र भी बहनों को वितरित किए जा रहे हैं। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हे सम्मान प्रदान करने वाली है। इस सामाजिक सरोकार के साथ महिलाएं सुदृढ़ बनेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बालिकाओं की जन्म दर में वृद्धि हुई है। गांधी नगर क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर में जो आवश्यकता व कमियां हैं, इसकी योजना बना ले। फाउंडेशन इस कार्य को पूरा में पूरा सहयोग करेगा। श्री काश्यप ने कहा कि राजनीति से हटकर सेवा की संकल्पना के साथ हम कार्य कर रहे हैं। रतलाम में गोल्ड पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यहां 500 से ज्यादा शोरूम रहेंगे। पूरे देश में यह सबसे पहला गोल्ड पार्क होगा। को रोना काल के दौरान मेडिकल कॉलेज ने भी अपनी सार्थकता सिद्ध की है।
श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने महिलाओं को आत्म निर्भर व सःशक्त बनाने हेतु लाड़ली बहना योजना का निर्माण किया है। आने वाली 10 जून को लाड़ली बहनाओं के खाते में 1000-1000 रूपये जमा होंगे व प्रतिमाह राशि प्राप्त होगी। इस राशि से महिलाऐं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूर्ण कर सकेंगी इसके लिये वे किसी पर निर्भर नहीं रहेंगी।
महापौर श्री पटेल ने कहा कि विधायक श्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में विकास की अविरल गंगा बह रही है जो अनवरत् जारी है। पिछले एक सप्ताह से हम नगर की सड़कों के नवनिर्माण के भूमि पूजन किये जा रहे हैं तथा कई सड़कों का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। हमारा एक ही उद्देश्य है कि हमारा रतलाम स्वच्छ-सुन्दर होकर स्मार्ट नगर बनें।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि 10 वर्ष पहले हमनें कल्पना भी नहीं की थी की इस तेजी से रतलाम नगर में विकास कार्य होंगे यह सब विधायक माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप की विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि हमारा रतलाम अब महानगर जैसा दिखाई देने लगा है।
प्रारंभ में विधायक रतलाम षहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर माननीय श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा जी शर्मा , भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री जयवंत कोठारी, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष सर्वश्री विनोद यादव, मयूर पुरोहित, कृष्णकुमार सोनी, महामंत्री श्री लोकेश जायसवाल, नन्दकिशोर पवांर, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सोना शर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्री धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, पार्षद श्री शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती शबाना, पूर्व पार्षद श्री मनोज दीक्षित, श्री सुदीप पटेल, श्री देवशंकर पाण्डे, पार्षद प्रतिनिधि श्री हितेश पैमाल, श्री किशोर राठौर, संजय कसेरा, गौरव त्रिपाठी, राजेन्द्र चौहान, शेरू पठान व क्षेत्रिय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में राधाकृष्ण मंदिर से मीराकुटी तक 25 लाख की लागत से सड़क का सीमेन्टीकरण, वार्ड क्रमांक 3 जवाहर नगर में बीमा अस्पताल से जवाहर नगर मुक्तिधाम तक 50.46 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण, वार्ड क्रमांक 45 में गौशाला उद्यान से तोपखाना तक 57.19 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण व वार्ड क्रमांक 9 में सैलाना मेन रोड से नरीमन पांईट कॉलोनी तक 24.08 की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया। तत् पश्चात् लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।

Play sound