विश्व की संपूर्ण संपत्ति दान देकर भी एक संत का निर्माण नहीं किया जा सकता- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

इंदौर एम आइजी कॉलोनी जैन स्थानक 9 जून 2023 । संविधान में दिए हुए अधिकारों का हनन करना वंचित रखना उपेक्षा करना साक्षात लोकतंत्र का गला घोट के समान है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने महासती हर्षायिका एवं सिद्धायिका कसारा घाट नासिकएक्सीडेंट में दर्दनाक अकाल मौत पर व्यथित मन से कहा कि संत की हत्या संस्कृति आध्यात्मिकता धर्म और भगवान की हत्या से बढ़कर है आए दिन अमरनाथ, बाबा रामदेव, खाटू श्याम गरीब नवाज अजमेर, तिरुपति बालाजी, साईं बाबा शिर्डी, सैकड़ों श्रद्धालु मौत के शिकार होते हैं क्यों नहीं सरकार की कुंभकरण की नींद खुलती है पदयात्रा हमारा मौलिक अधिकार है।
मुनि कमलेश ने बताया कि केंद्र सरकार को रोड के साथ-साथ पद यात्रियों के लिए जाली लगाकर अलग से व्यवस्था थी चाहिए पदयात्रा धर्म का अभिन्न अंग है पदयात्रा आध्यात्मिक संस्कृति का प्राण है।
राष्ट्रसंत ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से सद्भाव का संचार होता है पर्यावरण आर्थिक और स्वास्थ्य की सुरक्षा होती है प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर तो अरबों रुपए खर्च करती है और प्रदूषण बचाने के लिए पदयात्रा करने वालों को कुचलती है सबसे बड़ा अधर्म और पाप और नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि आए दिन पशु और इंसान दोनों का एक्सीडेंट होता है दोनों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार कठोर कदम उठाएं।
अंत में कहा कि विश्व की संपूर्ण संपत्ति दान देकर भी एक संत का निर्माण नहीं किया जा सकता। संत सृष्टि का श्रृंगार ज्ञान का भंडार शांति और अहिंसा का संदेश वाहक है उसकी सुरक्षा विश्व की सुरक्षा से बढ़कर है। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचारमंच नई दिल्ली के कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर समस्या से अवगत कराएगे । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ एमजी रोड के अध्यक्ष सुरेश सकलेचा सच्ची आशीष सकलेचा कोषाध्यक्ष अतुल जामड़ संयोजक लेखराज सकलेचा सभी ने राष्ट्र संघ का अभिनंदन किया । महासती के देवलोक गमन पर चार लोगस्स ध्यान करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Play sound