रतलाम 09 जून 2023। शासकीय आईटीआई बाजना में सत्र 2023 प्रवेश हेतु कम्प्युटर आपरेटर एण्ड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (एक वर्षीय) एनएसक्यूएफ, एससीवीटी के 40, फिटर (दो वर्षीय) एनएसक्यूएफ, एससीवीटी व्यवसाय के 20 तथा इलेक्ट्रीशियक (दो वर्षीय) एनएसक्यूएफ, एससीवीटी व्यवसाय की 20 सीटें रिक्त हैं। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक 25 जून तक www.dsd.mp.gov.in पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन में सुधार कर सकते हैं। 12 से 25 जून तक चाइज फिलिंग कर शासकीय नियमानुसार प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी अपने नजदीकी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था से प्राप्त कर सकते हैं।