रतलाम 09 जून 2023। प्रदेश में स्थित समस्त आईटीआई में संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आनलाईन पंजीयन प्रारम्भ हो गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 25 जून है। आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून तक पंजीयन एवं पंजीयन में त्रुटि सुधार कर सकते हैं। 12 जून तक पंजीयन इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन एवं उसमें सुधार करवा सकते हैं। प्राचार्य आईटीआई श्री यु.पी. अहिरवार ने बताया कि आनलाईन आवेदन, प्रवेश विवरणिका, प्रवेश चक्र एवं अन्य जानकारी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्तर पर अथवा आनलाईन सहायता केन्द्रों के www.dsd.mp.gov.in माध्यम से या शासकीय आईटीआई रतलाम में आकर प्राप्त की जा सकती है।