मुख्यमंत्री श्री चौहान 13 जून को ब्याज माफी योजना के तहत जिले के किसानों को 60 करोड़ रूपये का माफी लाभ प्रदान करेंगे

  • किसानों को खरीफ रवि का 123 करोड रुपैया बीमा दावा लाभ प्रदान किया जाएगा
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 34 करोड़ का लाभ किसानों को मिलेगा

रतलाम 12 जून 2023 । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार 13 जून को आयोजित वृहद कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम रतलाम में कृषि उपज मंडी परिसर महू नीमच रोड में दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगा।
इस दौरान रतलाम जिले के 29 हजार किसानों को मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के अंतर्गत 60 करोड़ 16 लाख रूपए का ब्याज माफी लाभ प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 1 लाख 48 हजार 214 किसानों को 123 करोड रुपए का दावा राशि लाभ खातों में अंतरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत जिले के 17 लाख किसानों को 34 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Play sound