आज 14 जून को शहर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति होगी बाधित

रतलाम 13 जून । धोलावाड़ स्थित पुराने इंटकवेल पर नये मोटर पम्प स्थापित किये जाने हेतु विद्युत के नवीन पैनल लगाये जाने के कारण 2 पम्प 2 घन्टे बंद रहे इसके अलावा नवीन इंटकवेल पर पानी की आवक बढ़ाने हेतु ट्रेंच खुदाई हेतु 1 नम्बर पम्प 6 घन्टे व पम्प नम्बर 2 व 3 दो-दो घन्टे बंद रहने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पानी की टंकियां नहीं भर पाई जिसके कारण शहर के कुछ क्षेत्रों में 14 जून बुधवार को जल वितरण प्रभावित होगा उन क्षेत्रों में एलान (उद्घोषणा) के माध्यम से सूचना प्रसारित की जावेगी।

Play sound