रतलाम 13 जून 2023। कौशल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित शासकीय आईटीआई आलोट में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो चुके हैं। आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 25 जून तक कियोस्क के माध्यम से या स्वयं पोर्टल पर फाम भरकर चाईल फिलिंग कर सकते हैं। आईटीआई आलोट में प्रवेश हेतु विद्युतकार, फीटर, वेल्डर, कोपा, मैकेनिक डीजल एवं सर्वेयर व्यवसाय उपलब्ध है। अधिक जानकारी हेतु व्यक्तिगत रुप से शा. आईटीआई आलोट हेल्पडेस्क पर सम्पर्क कर सकते हैं।