केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 14 जून 2023। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश 15 जून को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार श्री सोमप्रकाश 15 जून को प्रातः 9.00 बजे रतलाम पहुंचेंगे। प्रातः 11.00 से 12.30 बजे तक ग्राम धामनोद में 8 लेन एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर नागरिकों के साथ बैठक लेंगे। दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक ग्राम शिवगढ में नागरिकों के साथ बैठक लेंगे। सायं 4.00 बजे से 7.00 बजे तक जेएमडी में बैठक को सम्बोधित करेंगे। श्री सोमप्रकाश रात्रि विश्राम रतलाम में करके 16 जून को प्रातः 9.00 बजे नीमच के लिए प्रस्थित होंगे।