रतलाम 14 जून 2023। जिले में संचालित 17 अनुसूचित जाति, जनजाति उत्कृष्ट महाविद्यालय छात्रावासों में नि:शुल्क कोचिंग का संचालन किया जाना है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रतलाम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाविद्यालय शिक्षा विभाग आदिम जाति कल्याण विभाग एनजीओ अशासकीय कोचिंग क्लासेस के अनुभवी शिक्षक प्राध्यापक, व्याख्याताओं से जिनके विषय विशेष में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त हो, छात्रावासों में कोचिंग के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अपने अधीनस्थ शिक्षकों के आवेदन पत्र में बायोडाटा के सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग रतलाम में प्रस्तुत कर सकते हैं। कोचिंग कक्षाओं में अध्यापन हेतु शासकीय नियमानुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा।
जिन छात्रावासों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें रतलाम के अनुसूचित जाति बालक महाविद्यालय छात्रावास, अनुसूचित जाति कन्या महाविद्यालय छात्रावास, आदिवासी बालक पीजी महाविद्यालय छात्रावास, आदिवासी बालक महाविद्यालय छात्रावास, सामान्य बालक महाविद्यालय छात्रावास, आदिवासी कन्या महाविद्यालय छात्रावास, सैलाना के आदिवासी कन्या महाविद्यालय छात्रावास तथा आलोट के अनुसूचित जाति बालक महाविद्यालय छात्रावास में अंग्रेजी विषय की कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इसी प्रकार रतलाम के सामान्य कन्या महाविद्यालय छात्रावास, आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास, आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, सैलाना के आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास, आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास, बाजना के आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास, आदिवासी सीनियर उत्कृष्ट कन्या छात्रावास तथा अनुसूचित जाति सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास में अंग्रेजी, गणित, रसायन, भौतिक, जीव विज्ञान विषयों की कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।