![](https://i0.wp.com/diwakardeepti.com/wp-content/uploads/2023/06/m-2.jpg?resize=1024%2C683&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/diwakardeepti.com/wp-content/uploads/2023/06/m-1.jpg?resize=1024%2C683&ssl=1)
रतलाम। रतलाम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा सावन माह के प्रत्येक सोमवार को शहरवासियों को महाकालेश्वर यात्रा कराई जाएगी। यात्रा को लेकर पंजीयन की शुरूआत हो चुकी है। राठौड़ परिवार द्वारा पहला आमंत्रण शहर के उंकाला रोड स्थित खड़े गणपति जी को दिया गया। पंजीयन कार्यालय में शहरवासी यात्रा के पंजीयन को लेकर आने लगे है। 20 जून से वार्ड स्तर पर पंजीयन किए जाएंगे।
शहर में पहली बार प्रकाश प्रभु राठौड़ परिवार द्वारा शहरवासियों को महाकालेश्वर की यात्रा सावन माह में नि:शुल्क कराई जा रही है। यात्रा को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। शास्त्री नगर स्थित पंजीयन कार्यालय पर गायत्री परिवार के नगर के मुख्य ट्रस्टी पातीराम शर्मा की उपस्थिति में पंजीयन फार्म भरने की शुरूआत हुई। पंजीयन फार्म भरने में संगीता राठौड़, डॉली साहू आदि अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। 447 पंजीयन हो चुके हैं। प्रकाश प्रभु राठौड़ ने बताया कि यात्रा पर ले जाने वाले बाबा महाकाल है। हम तो केवल एक माध्यम है। यात्रा सर्वधर्म समाज के लिए निकाली जा रही है। यात्रा के पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। जो पंजीयन पहले होगा उन्हें यात्रा में पहले लाभ मिलेगा। पंजीयन शास्त्री नगर मुख्य रोड स्थित कार्यालय पर प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। प्रत्येक सावन सोमवार को यात्रा प्रात: 7 बजे राजीव गांधी सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से प्रस्थान करेगी। उसी दिन रात्रि 8 बजे उज्जैन से रतलाम के लिए प्रस्थान होगा।