रतलाम 16 जून 2023। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग तथा अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का आयोजन 26 जून को होगा जिसका उद्देश्य उन प्रभाव को सशक्त करना है जिससे नशीले पदार्थों तथा नशीली दवाइयों से मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर मादक द्रव्य पदार्थों के सेवन से मानव जीवन पर होने वाले दुष्परिणामों हेतु सेमिनार, प्रतियोगिताएं, स्वास्थ्य शिविर आदि आयोजित किए जाएंगे जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग एवं छात्र छात्राओं का भी प्रतिनिधित्व होगा।
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, महिला बाल विकास इत्यादि विभागों द्वारा वॉल पेंटिंग, रंगोली, विषय विशेषज्ञों की व्याख्या, नशा मुक्ति शपथ इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।