सीएम हेल्पलाइन में रतलाम जिले ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

रतलाम 20 जून 2023 । सीएम हेल्पलाइन की राज्य स्तरीय रैंकिंग 20 जून को जारी की गई। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में रतलाम जिले ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिले द्वारा समूह बी में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
सीएम हेल्पलाइन में जिले द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार 10 वी बार ‘‘ए’’ ग्रेड प्राप्त की गई है। शिकायतों के निराकरण में सतत उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में रतलाम जिले की विशेष पहचान बन गई हैं।

Play sound