सांसद श्री डामोर का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 20 जून 2023। सांसद श्री गुमान सिंह डामोर 21 जून को रतलाम आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्री डामोर 21 जून को प्रातः 6ः00 बजे रतलाम आकर योग शिविर और स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वह प्रातः 11ः00 बजे रतलाम से पलसोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां नल जल योजना के भूमि पूजन में सम्मिलित होंगे। दोपहर 12ः30 बजे पलसोड़ा से पल्दूना के लिए प्रस्थान एवं नल जल योजना के भूमि पूजन में सम्मिलित होंगे। सांसद श्री डामोर दोपहर 3ः00 बजे पलाश में नल जल योजना के भूमि पूजन में सम्मिलित होंगे। शाम 5ः00 बजे रतलाम आएंगे और स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Play sound