केंद्रीय पशु मंत्रालय ने जिंदा पशु एक्सपोर्ट बिल 2023 वापस लिया सुराणा ने माना आभार

जावरा (नि. प्र. ) । भारत सरकार के अधिन केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय द्वारा दिनांक 20 जून 2023 को निर्दोष मूक प्राणीयो व निर्दोष उत्पाद आयात निर्यात विधेयक – 2023′ को आदेश संख्या L-110110/16/2023 Trade (24861) द्वारा निरस्त किये जाने पर श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानाक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस,अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने संबंधित विभाग को मेल कर व ट्वीट कर अपना विरोध किया था एवं सभी से निवेदन किया था कि इस बिल का प्रबल विरोध करें। अभय सुराणा ने ने बताया कि भारत सरकार द्वारा समग्र भारत के तमाम अंहिसक समाज के जीवदया प्रेमीओ की भावना को ध्यान में लेकर प्रस्तावित पशु पक्षी निर्यात बिल – २०२३ को वापस लिया है।
बिल के विरोध में गुरु भंगवतो साध्वी भंगवतो ने प्रवचन के माध्यम से जागरुक नागरिकों ने सोश्यल मीडिया एवं ईमेल के माध्यम से जनजागृति फैलाई एवं हर अंहिसा प्रेमी ने अपने-अपने अनुसार आक्रोश विरोध दर्ज कराया एवं इस दोरान देश में हर जगह स्थानीय सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से अपनी बात भारत सरकार तक पहुंचायी।
सरकार द्वारा भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत जियो और जीने दो अंहिसा परमोधर्म के प्रति सजग रहतें हुए सभी अंहिसा प्रेमी जीवदया के प्रति समर्पण की भावनाओं को ध्यान रखकर उक्त निर्णय वापस लेकर लाखों मुक प्राणियों को जो अभयदान देते हुए जो निर्णय लिया उसके लियें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं पशुपालन मंत्री को बहुत-बहुत साधुवाद साथ ही विधेयक को निरस्त कराने में आव्हान करनें वाले सभी जीवदया प्रेमी सभी साधु साध्वी एवं राजनैतिक सामाजिक प्रशासनिक रूप से सहयोग करनें वाले एवं सभी संस्थाओं के सामुहिक प्रयास से बिल वापस लिया गया सभी अंहिसक समाज के जीवदया प्रेमी श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के बन्धुओं की भावनाओं का सम्मान करनें पर भारत सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।