सक्षम का स्थापना दिवस नेत्रदानीयो का सम्मान कर मनाया

दिवंगत नेत्रदानी के परिवार का सम्मान करते हुए श्री गोठीजी

रतलाम। देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रनिर्माण के हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है चाहे सेवा, आपदा विपत्ति मे सहायता, सहयोग कार्य हो ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा जहां संघ के स्वयं सेवक की भूमिका ना हो। सक्षम संगठन भी देश मे दिव्यांगजनो के कल्याण एवं उनकी सेवा के कार्य कर रहा है। यह विचार सक्षम के स्थापना दिवस के अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक श्री विजेंद्रजी गोठी ने व्यक्त किए।
सक्षम के प्रांत सचिव श्री रविन्द्रजी पांडे ने कहा कि देश में दिव्यांगों एवं कुष्ठरोगियो की भारी संख्या को देखते हुए संघ ने इस क्षेत्र में इनकी सेवा व कल्याण हेतु सक्षम की स्थापना २००८ मे की गई। विदेशी मशीनरीया इस क्षेत्र में सेवा तो करती थी लेकिन बदले मे धर्मांतरण करती थी, इसलिए संघ ने सक्षम की स्थापना की।
एम पी डब्ल्यू डी संस्था के प्रांत अध्यक्ष श्री गिरीश शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था दिव्यांगजनो को केंद्र व राज्य सरकारों के कर्मचारियों को उनके अधिकार दिलाने व अन्य दिव्यांगो को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करती है।
नेत्रदान के कार्य को करने वाली बड़नगर की गीता भवन न्यास के डा दादरवाल ने बताया कि हमारे द्वारा लगभग ४०० से अधिक दिवंगत आत्माओं के नेत्र निकालकर नेत्रहीनों को नई रोशनी दिलाई है, नेत्रदान को लेकर सावधानियां व पात्रता के बारे में विस्तार से बताया।
सक्षम सविता प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख अशोक जैन चौटाला ने कुष्ठरोगियो को लेकर किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सक्षम के जिलाध्यक्ष श्री राजेश चौहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सक्षम संगठन के काम का जिले में विस्तार किया जाएगा,आज हम यहां दिवंगत नेत्रदानीयो के
परिजनों का सम्मान कर समाज में नेत्रदान व देहदान के प्रति जागरूकता का संदेश देना चाहते है।
सक्षम के सचिव महेंद्र भरकुंदीया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस पर नेत्रदानीयो के परिजनों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया जाकर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये।
सक्षम के काम को जिला स्तर पर करने के लिए कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमें डॉ रचित अग्रवाल उपाध्यक्ष श्री राजेश मूणत उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र भरकुंदीया सचिव, श्री नीरज परमार सहसचिव बनाए गए । साथ ही सक्षम प्रकोष्ठ मे १,श्रवण बाधीत श्री सुदीप पटेल,२, दृष्टिबाधित श्री हेमंत मूणत ३ बुद्धि बाधित श्रीमती स्वेता सोलंकी ४,कुष्ठबाधित श्रीमती पार्वती चौहान ५, अस्थिबाधित डॉ मुकेश पंवार को बनाया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन सक्षम जिला उपाध्यक्ष राजेश मूणत ने किया व आभार सह सचिव नीरज परमार ने माना। कार्यक्रम मे भगवानदास, दिनेश राठौड़,रवि पवार, मोतीलाल चौहान, केलाश झालानी, चिंटू पावेचा आदि उपस्थित थे।