



रतलाम 21जुन 23 बुधवार । परम पूज्य स्वामी जी की सुक्ष्म उपस्थिति में और आचार्य जी की प्रेरणा से आज 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिस में पतंजलि के पांचों सं
गठन के तत्वाधान में और बीजेपी की तरफ से भी पतंजलि संगठन के साथ मिलकर प्रोटोकॉल योग अभ्यास किया गया जिसका समय प्रातः 5:30 से 7:30 तक था । सर्वप्रथम यज्ञ उसके बाद प्रोटोकॉल योग फिर सहयोग योग प्रशिक्षण शिविर योग टीचर ट्रेनिंग के साधको को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी सांसद श्रीमान गुमान सिंह डामोर,रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल के करकमलों से वितरित किए गए। पांचो संगठन के पदाधिगणों में युवा राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, महिला पतंजलि की राज्य संवाद प्रभारी पिस्ता यादव, जिला मंत्री उत्तम शर्मा, जिला संगठन मंत्री सीमा वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी राजश्री राठौर और राजेश चंदवानी के दिशा निर्देश में प्रोटोकॉल योग अभ्यास करवा गया । सर्किल जेल में पतंजलि जिला सोशल मीडिया प्रभारी जिला महामंत्री श्रीमान नितेंद्र आचार्य, आयुष विभाग अधिकारी बलराम चौहान, डॉक्टर धर्मेश कटारा, पतंजलि यज्ञ प्रभारी पंडित शिवशंकर संजय दवे, जेलर लक्ष्मण भदौरिया के द्वारा योग करवा गया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल योगाभ्यास पतंजलि के पदाधिकारियों ने करवाया ।
महिला पतंजलि योग समिति जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजश्री राठौर सहित पतंजलि के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता और सदस्य गण मौजूद रहे।