2 जैटिंग मशीन का लोकार्पण संपन्न

रतलाम 22 जून । सीवरेज चॉक समस्या के तत्काल निराकरण एवं सेफ्टीटैंक की सफाई हेतु क्रय की गई 2 नवीन जैटिंग मशीन का लोकार्पण महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण, निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया तत्पश्चात् हरी झण्डी दिखाकर कर्तव्य स्थल हेतु रवाना किया।
महापौर श्री पटेल ने बताया कि शहर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु नगर निगम द्वारा निरंतर अत्याधुनिक संसाधन क्रय किये जा रहे है जिसके तहत 66 लाख की लागत से 3 हजार लीटर व 6 हजार लीटर क्षमता की जैटिंग मशीन क्रय की गई है। जैटिंग मशीन से सीवरेज के चॉक चैम्बरों की सफाई व सेफ्टीटैंक की तत्काल सफाई की जा सकेगी।
लोकार्पण अवसर पर महापौर परिषद सदस्य मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, रामूभाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री शक्तिसिंह राठौर, रणजीत टांक, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती शबाना, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पूर्व पार्षद श्री मुकेश मीणा, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री गौरव त्रिपाठी, जयेश वसावा, जलज सांखला, हेमराज वसावा, शेरू पठान, किशोरसिंह राठौर, कार्यपालन यंत्री श्री मोहम्मद हनीफ शेख, उपयंत्री श्री मनीष तिवारी, निगम सचिव श्री बी.एल. चावरे आदि उपस्थित थे।