दिलीप गांधी की अध्यक्षता में राजस्व समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 22 जून । नगर निगम राजस्व सलाहकार समिति की बैठक महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें निगम के राजस्व में वृद्धि के साथ ही अन्य प्रस्तावों पर अनुशंसा की गई।
आयोजित बैठक में जीआईएस सर्वे की जानकारी लिये जाने पर बताया गया कि नगर के 13 वार्डो का डाटा कलेक्ट कर लिया गया है। सर्वे टीम के प्रतिनिधि से कार्य में प्रगति लाये जाने हेतु समिति द्वारा कहा गया।
इसके अलावा बैठक में समिति को दुकान नामांतरण की कार्यवाही से अवगत कराया गया। दो बत्ती चौपाटी से हाथ ठेला वालो को दिन में हटाने की चर्चा के दौरान बताया गया कि इनका व्यवसाय शाम को होता है इस हेतु उन्हे दिन में अपने-अपने हाथ ठेला को हटाने हेतु निर्देशित किया गया है।
संपत्तिकर की जमा रसीद की पोस्टींग नहीं मिलने पर नागरिकों को समस्या का सामना करना पड़ता है इस हेतु कार्य व्यवस्था में सुधार लाये जाने व जमा रसीद की नियमित रूप से पोस्टींग किये जाने की अनुशंसा समिति द्वारा की गई।
आयोजित बैठक में संपत्तिकर विभाग हेतु रिकार्ड रूम बनवाने निगम की अचल संपत्तियों का रिनोवेशन करवाने, गीता मंदिर के सामने निगम स्वामित्व की भूमि की जानकारी चाही गई व श्री कालिका माता परिसर में श्री वाघेलाजी को आवंटित भूमि से नगर निगम को कितनी आय प्राप्त हो रही है की जानकारी चाही गई।
बैठक में समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी के अलावा समिति प्रभारी सर्वश्री रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्रीमती जयेस वसावा, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती उमा डोई, समिति सचिव श्री विकास सोलंकी के अलावा श्री सुनील कपूर, श्री हरीश मिश्रा, श्री सतीश यादव आदि उपस्थित थे।