सायर चबुतरा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान दिये निर्देश

रतलाम 22 जून । सायर चबुतरा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क के चेम्बर में बीती रात एक महिला के गिर जाने की घटना को महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल व उपयंत्री श्री ब्रजेश कुशवाह के साथ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर श्री पटेल ने उपयंत्री श्री कुशवाह को चेम्बर का ढक्कन तत्काल लगाने के निर्देश दिये साथ ही यह भी निर्देश दिये कि शहर के अन्य स्थानों में यदि नाले का या सीवरेज का ढक्कन खुला है तो उसे तत्काल ढंकवाया जाये ताकि बीती रात हुई घटना की पुनरावृत्ति ना हो।