रीजन की प्री ऑफिसर मीट संपन्न पत्रिका उद्घोष का विमोचन


रतलाम । लायंस क्लब इंटरनेशनल रीजन 6 के समस्त पदाधिकारियों की बैठक गत दिवस सेठिया गार्डन में संपन्न हुई अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने की । लायन कुलभूषण मित्तल, पीएमसीसी लायन सुनील अरोड़ा, लॉयन श्यामसुंदर मंत्री, लायन योगेंद्र रूनवाल, प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3233 जीवन एवं राजेंद्र गर्ग, पीडीजी रिजन सलाहकार के आतिथ्य में आयोजित मंथन बैठक में वर्षभर शानदार सेवा गतिविधियां एवं स्थाई प्रोजेक्ट आरंभ करने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए आरंभ में अतिथियों ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण किया । ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान लायन चेतन परिहार ने प्रस्तुत किया ।
सर्वप्रथम रीजन चेयरमैन सलाहकार लायन सुनील के. जैन, मैं रीजन के सभी पदाधिकारियों को ग्रूप चर्चा कर स्थाई गतिविधियों को बेहतर तरीके से चलाने का आह्वान किया । पीडीजी राजेंद्र गर्ग ने क्लब व्यवस्था को आकर्षक तथा समाज उपयोगी बनाने का अनुरोध किया प्रथम वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल ने टीमवर्क से काम करने का अनुरोध किया । अतिथियों में द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने भी उपस्थित सदस्य को मार्गदर्शन दिया ।
बाहर से पधारे लायन श्यामसुंदर मंत्री ने समय प्रबंधन पर बोलते हुए कहा कि कार्यक्रम की समय सीमा निर्धारित कर कोई भी कार्य किया जाए । क्लब बैठकों में अनावश्यक चर्चा करने की स्थान पर तय समय में अपनी सार्थक चर्चा संपन्न करें । सुनील अरोड़ा ने क्लब मेंबरशिप कैसे बढ़ाई जाए इस पर सभी उपस्थित सदस्यों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सेवा गतिविधियां समाज के प्रत्येक क्षेत्र में संपन्न हो जिससे हर वर्ग का व्यक्ति लायंस क्लब से जुडऩे की चेष्टा करें । लायन कुलभूषण मित्तल ने प्रभावशाली तरीके से क्लब मेंबर पदाधिकारियों को अपनी गतिविधियां तथा आचरण समाज के कल्याण में समर्पित करने का आह्वान किया आपने उत्कृष्ट सेवाएं करने पर उपस्थित लायन सदस्यों को मल्टीपल पिन लगाकर सम्मानित किया ।
रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा ने आगामी वर्ष के लिए अपनी कार्य योजना को पत्रिका उद्घोष के माध्यम से अतिथियों से विमोचन करवाया । इसके पूर्व झोन चेयरपर्सन लॉयन अशोक दख, प्रीति सोलंकी, लायन सौरभ भंडारी, लायन सुरेश रांका द्वारा अपने-अपने झोन के अंतर्गत आने वाले क्लब अध्यक्ष तथा सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान किया । सर्व श्री डॉ.रतन खंडेलवाल, डॉ.सुलोचना शर्मा, संजय गुणावत ने भी उपस्थित सभी लाइन सदस्यों को बेहतर सेवा गतिविधियां आयोजित करने के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया ।
अतिथियों का स्वागत गोपाल जोशी, महेश व्यास, रिजन सचिव बी.के. जोशी, राजेंद्र जायसवाल, जगदीश सोनी, नीरज सुरोलिया, रवि बोथरा संदीप निगम, सनेह सचदेव, कुलदीप द्विवेदी, विक्रम सिसौदिया, सुनील जैन एडवोकेट, विक्की जैन, राजेश डोरिया, कमलेश पालीवाल, दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय, प्रशांत व्यास आदि ने किया एवं आभार संतोष चाणोदिया ने व्यक्त किया ।