नैनावा में होगा परिषद् का राष्ट्रीय सम्मेलन

1 अक्टूबर को देशभर के परिषद् जनो का एकत्रीकरण

नैनावा । अ.भा.श्री राजेन्द्र जैन नवयवुक परिषद् वर्ष 2023 का सम्मेलन वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा की पावन निश्रा ने नैनावा नगर में 1 अक्टूबर 2023 को होगा। यह निर्णय गच्छाधिपति श्री की शुभाज्ञा से परिषद् की नैनावा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। सम्मेलन नवयुवक महिला-तरूण बहू परिषद् की इकाईयों का सयुंक्त रूप से होगा। परम पूज्य गुरुदेव ने परिषद् पदाधिकारीयों से समर्पणता के साथ संस्था को सुदृढ़ करने का आशीर्वाद व प्रेरणा दी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आचार्यदेवेश श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा की पावन निश्रा में 21 जून 2023 को संपन हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशजी छाजेड ने की। प्रारंभ में परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुधीरजी लोढा ने बैठक के कार्यवृत व इसकी रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आपने परिषद् के आगामी सम्मेलन एंव चातुर्मास के दौरान दो नए प्रकल्प का ब्योरा दिया। परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाशजी छाजेड ने अपने उद्बोधन में कहा कि परिषद् साथियो को समर्पण व निष्ठा के साथ संगठन की सुदृढ़ता के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। आपने शाखाओ से आव्हान किया कि यतीन्द्र जयंत ज्ञानपीठ की आगामी परीक्षा एंव पाठशालाओं के नियमित संचालन के प्रयत्न करते हुए नई पीढ़ी को धार्मिक शिक्षा अर्जित करने के लिए प्रेरित करें। बैठक में निम्नवत निर्णय सर्वानुमति से लिए गए- (1) श्रमण भगवन्त एंव श्रमणी भगवन्त की सुखशाता पृच्छा व वैयावच्च के लिए संयम वंदन यात्रा का आयोजन चातुर्मास काल में होगा। (2) चातुर्मास आराधना के दौरान परिषद् सहमंत्री श्री दर्शनजी सेठ द्वारा संयोजित 81 दिवसीय चातुर्मास आराधना नियमावली संकल्प को संचालित करने का निर्णय लिया गया। प. पू. पुण्य सम्राट के 81वे जन्मोत्सव स्मरणार्थ 81 दिवसीय आराधना का आयोजन किया जा रहा है। (3) बैठक में निर्णय लिया गया कि परिषद् द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सांखली आयंबिल तप आराधना आयोजित की जायेगी। जिसमें श्रावक कर्मवार चार आयंबिल प्रतिदिन किए जाएंगे। दोनो योजनाएं चातुर्मास के पूर्व लांच की जायेगी। (4) बैठक में विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्प शाखा स्तर पर संचालित करने हेतु एक वार्षिक कैलेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में नैनावा श्रीसंघ व परिषद् की ओर से श्री सुरेशजी संघवी व शाखा अध्यक्ष नरेशजी छाजेड विशेष रूप से उपस्थित थे जिनके मार्गदर्शन में आगामी सम्मेलन एंव कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। श्री संघवी ने सम्मेलन व चातुर्मास के कार्यक्रमों में परिषद् साथियो व श्रीसंघ के महानुभाव के आगमन का आमंत्रण दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय परमर्शदाता श्री रमेशभाई धरू ने कहा कि संगठन कि सुदढता के लिए पदाधिकारियों का संपर्णता के साथ समय देना आवश्यक है। बैठक को महिला परिषद् राष्ट्रीय प्रेमाबेन मुथा,तरूण परिषद् राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आदित्यजी धोका, मंत्री श्री शांतिलालजी गोखरू, सहमंत्री श्री राजकमलजी दुग्गड म.प्र. प्रांतीय इकाई महामंत्री संजयजी कोठारी, संगठन मंत्री श्री प्रकाशजी तलेसरा, अल्पबचत मंत्री श्री शैलेषजी ओरा राष्ट्रीय प्रचारमंत्री श्री ब्रजेशजी बोहरा शिक्षामंत्री श्री भरतभाई व्होरा, श्री दर्शनजी सेठ, महिला परिषद् राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती संगीता पोरवाल, राष्ट्रीय सहमंत्री श्री राजेशजी नाहर श्री रजतजी कावडिया ने भी संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र जैन दंगवाडा वाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेशजी जैन ( नाकोडा) दक्षिण भारत अध्यक्ष श्री बाबुलालजी सवाणी गुजरात प्रान्त के अध्यक्ष श्री हरेश भाई लाडु श्री विनोदजी पोरवाल, श्री सुरेशजी छजलानी श्रीमती रूचि जी जैन का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
प्रारम्भ मे राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा गुरुदेव के ऐतिहासिक चातुर्मास प्रवेश का आयोजन करने पर नैनावा श्री संघ व शाखा परिषद् के महानुभावो की अनुमोदना की गई। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ बैठक संपन्न हुईC