रतलाम 24 जून । महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल के निर्देशानुसार 24 जून शनिवार को शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश से वॉर्ड क्रमांक. 3, 7, एवं 13 में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली की शुरूआत चार बत्ती चैराहे से हो कर राम मंदिर सब्जी मंडी, सैलाना रोड से होते हुए अल्कापुरी चैराहे पर समाप्त की गयी । रैली मे सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने एवं पुनः उपयोगी वस्तुओ का ईस्तेमाल करने के संदेश को प्लास्टिक के सामान से बने प्लास्टिक दानव एवं पुनः उपयोगी वस्तूए से बने पृथ्वी मानव के जोकर बनाकर नाटकीय रूप से रहवासियो के समीप प्रदर्शित किया गया।
रैली के दौरान दुकानों में जा कर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणाम के बारे मे उन्हे अवगत कराया गया एवं कपडे की थैली का ईस्तेंमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। वहा उपस्तीत नागरिको एवं राहगिरों द्वारा समर्थन देते हुए प्लास्टिक दानव एवं पृथ्वी मानव के साथ सेल्फी ली गयी।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण के माध्यम से शहर की स्वच्छता का परीक्षण कर मूल्यांकन किया जाता है। रतलाम शहर को स्वच्छता मे अव्वल लाने के उद्देश से समय समय पर रहवासियो को जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक किया जाता है, जिसमे कचरे का स्रोत पर प्रथक्कीकरण करना, होम कंपोस्टिंग के माध्यम से घर पर ही खाद बनाना, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करना, कपडे की थैली का इस्तेमाल करना, आदि. जैसे विषयो को शामिल किया जाता रहा है।