रोट्ररी क्लब (3040) द्वारा शासकीय विद्यालयों में फर्नीचर वितरण किया गया

रतलाम । रोट्ररी क्लब रतलाम द्वारा सागोद रोड़ स्थित शा. उत्कृष्ट विद्यालय में समारोह आयोजित कर फर्निचर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष रवि नाहर, सचिव आर.सी. अय्यर ने बताया कि रोट्ररी क्लब रतलाम द्वारा रोट्ररी फाउण्डेशन ग्लोबल ग्रांट 2121656 अन्तर्गत लगभग 40 लाख की लागत से 5 शहरी एवं 5 ग्रामीण विद्यालय में फ्लोरिंग, रंगरंगोन, टायलेट आदि के निर्माण का कार्य एवं लगभग 600 फर्निचर्स, खेल सामग्री, स्मार्ट टी.वी., ग्रीन बोर्ड, हैंड वॉश स्टैंड इत्यादि का वितरण कार्य किया जाना है । इसी क्रम में आज उत्कृष्ट विद्यालय में मुख्य अतिथि समाजसेवी कांतिलाल जी कटारिया एवं विशेष अतिथि के रूप में मंडल 3040 की मंडल अध्यक्ष (2023-24) श्रीमती ऋतु ग्रोवर के आतिथ्य में फर्नीचर वितरण किया गया।
प्रथम चरण में 10 शासकीय विद्यालयों को आयोजित समारोह में फर्नीचर  वितरण किया गया । प्रारम्भ में सचिव अय्यर द्वारा रोट्ररी प्रार्थना का वाचन किया गया। रवि नाहर, आर.सी. अय्यर, श्रीमती अनिता अय्यर, प्रिया वर्मा एवं विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। श्री नाहर ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में क्लब के कार्यो की जानकारी दी एवं प्रोजेक्ट में सहयोग हेतु श्री कटारिया एवं अन्य सहयोगियों का आभार माना। पीडीजी रोटे. अशोक तांतेड़ ने प्रोजेक्ट सम्बंधी जानकारी दी । विशेष अतिथि ऋतु ग्रोवर ने इस कार्य हेतु क्लब की प्रशंसा की एवं सहयोगियों का आभार माना एवं भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यो में सहयोग करने की अपेक्षा की। मुख्य अतिथि  कांतिलाल जी कटारिया ने अपने उदबोधन में क्लब के इस कार्र्य की प्रशंसा की एवं विद्यालयों को फर्निचर सही इस्तेमाल करने की प्रेरणा दी तथा भविष्य में किसी तरह भी तरह के सहयोग के लिए आश्वस्त किया।
इस अवसर पर श्री कटारिया का क्लब द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । संचालन मितेश गादिया एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य सुभाष कुमावत ने व्यक्त किया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यगण, छात्र-छात्राएं, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व कटारिया परिवार के सदस्यगण उपस्थित थे । अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ ।