प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश होगा

रतलाम, 24 जून। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय, श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी रतलाम के तत्वावधान में पूज्य प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. का भव्यचातुर्मास मंगल प्रवेश 25 जून को होगा। प्रवेश जुलूस प्रातः 8ः30 बजे नौलाईपुरा स्थित डाड़मचदजी विनोद मेहता परिवार के निवास से निकलेगा। जुलुस चैमुखीपुल, चांदनी चैक, तोपखाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, खेरादीवास, घास बाजार होकर चल समारोह के रूप में सैलाना वालों की हवेली मोहन टॉकिज में पहुंचकर धर्मसभा में परिर्वतित हो जाएगा। आचार्य श्री के श्रीमुख से यहां ” माय 5 पावर ” विषय पर प्रवचन होंगे। इससे पूर्व जालना, महाराष्ट्र के संगीतकार मेहुल चैपड़ा स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया जाएगा। श्री संघ अध्यक्ष अभय लुनिया एवं सचिव राजेश सुराना ने बताया कि मोहन टाॅकिज में 26 जून से प्रतिदिन प्रातः 9.15 से 10.15 बजे तक आचार्य श्री के प्रेरक प्रवचन होंगे। उन्होंने सर्व समाज से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने की अपील की है।
हिंसा के दौर में वर्धमान की आवश्यकता
पूज्य प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा. ने शनिवार को कहा कि वर्तमान में जब चारों ओर हिंसा फैल रही है, तब वर्धमान की आवश्यकता महसूस हो रही है। भगवान महावीर का आज ही के दिन वर्धमान के रूप में जन्म कल्याणक हुआ था। त्रिशला माता की कोख में जब प्रभु का अवतरण हुआ था तो माता ने महास्वपनों के दर्शन किये थे। आचार्य श्री ने खैरादीवास स्थित नीमवाला उपाश्रय में प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान महावीर के कई स्वरूप है। वे विनयवान थे, पराक्रमी थे, करूणा वत्सल थे और विचारक भी थे। उनका एक ही संदेश था कि जगत के सभी जीवों को अपना मानों और अहिंसा के मार्ग पर चलो। प्रवचन के दौरान त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ ट्रस्ट मण्डल द्वारा आचार्य श्री को कामली ओढ़ाई गयी। श्री संघ अध्यक्ष राजेन्द्र लुणावत, राजेन्द्र सुराणा, सुजानमल सोनी, निर्मल कटारिया, परिषद अध्यक्ष धर्मेन्द्र रांका, कमलेश भण्डारी डाॅ. नरेंद्र मेहता, अजीत कटलेचा, चितरंजन लुणावत, निलेश लोढ़ा, सतीa खेड़ावाला, सुरेंद्र गंग, अभय सकलेचा, शेखर घोचा एवं श्रेणिक सकलेचा आदि उपस्थित रहे। लाभार्थी परिवार के पंकज मेहता ने समाजजनों से आचार्य श्री के मंगल प्रवेश अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आव्हान किया। संचालन राजेश खाबिया द्वारा किया गया।