अम्बेडकर मण्डल में घर-घर तक पहुंचाई मोदी सरकार की उपलब्ध्यिां


रतलाम। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित महासंपर्क अभियान में भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने घर-घर संपर्क किया। उन्होंने क्षेत्र में निवास रत समाजप्रमुख , व्यापारियों , डॉक्टर , रिटायर्ड कर्मचारियों को मोदी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याण्कारी कार्यों की जानकारी दी , साथ ही 2014 के पहले के भारत और ,,2014 के बाद का भारत की तथ्यात्मक जानकारी की पुस्तिका भी प्रदान की , और आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनाने का आव्हान किया। क्षेत्रवासियों ने इस दौरान भाजपा नेताओं का स्वागत सत्कार कर भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने में सदैव सहयोगी रहेंगे। इस अवसर पर जिला मंत्री सोना शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव सुभेन्द्र गुज्जर, तेज सिंह हाडा , कोमल व्यास , आदि कार्यकर्ता साथ थे।