रतलाम, 24 जून। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ रतलाम के तत्वावधान में 25 जून को सुबह 8 बजे सिलावटों का वास में चातुर्मास कार्यालय का शुभारंभ होगा। इस कार्यालय से परम पूज्य प्रज्ञा निधि युगपुरूष आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराजजी मसा उपाघ्याय प्रज्ञारत्न विद्वद्ववरेण्य श्री जितेश मुनिजी मसा आदि ठाणा.13 एवं महासतियाजी आदि ठाणा.15 के वर्षावास की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
श्रीसंघ अध्यक्ष मोहनलाल पिरोदिया एवं मंत्री दिलीप मूणत ने बताया कि रतलाम में आचार्यप्रवर की 11 दिवसीय मौन साधना जारी है। साधना की पूर्णता पर आचार्यश्री 26 जून कोसुबह 10 बजे मोहन बाग सैलाना रोड पर महामांगलिक श्रवण कराएंगे। इसके बाद नगर मेंउनका भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश 27 जून को होगा। आचार्यश्री के चातुर्मास स्थल के करीब नवकार भवन के सामने 25 जून को श्री संघ के चातुर्मास कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। चातुर्मास के दौरान रतलाम में देश के विभिन्न स्थानों के गुरूभक्तों का आगमन होगा। उन्होंने समाजजनों से इस दौरान अधिक से अधिक तप आराधना कर आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने का आव्हान किया है।