






इंदौर (महावीर भवन 25 जून 2023) । संत माली बनकर मान अपमान की परवाह न करते हुए निस्वार्थ भाव से मानवता के बगीचे में समर्पित होंगे तभी मानवता गुलजार होगी उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने चातुर्मास के मंगलमय प्रवेश को संबोधित करते कहा कि संत धर्मस्थल की चार दीवारों में कैद बनकर रह जाएंगे तो मानवता डूब जाएगी, धर्मस्थल के ताले कौन खोलेगा।
उन्होंने कहा कि संत-संत परंपरा उपासना पद्धति से ऊपर उठकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाकर एक मंच पर संगठित नहीं होंगे तब तक मानवता का उद्धार नहीं होगा।
राष्ट्रसंत ने बताया कि लाखों संतो होने के बावजूद बुराइयों का नंगा नाच उनके लिए चुनौती है पुलिस खड़ी हो और चोरी होती है तो पुलिस उस दोष से बचा नहीं सकता वैसे ही संत की मौजूदगी में हिंसा व्यसन भ्रष्टाचार मिलावट आतंकवाद गैंगरेप भ्रूण हत्या दहेज इनका फलना फूलना कलंक और शर्मनाक है।
जैन संत ने कहा कि देश में करीब 700000 गांव हैं और लाखों संत हैं एक एक गांव गोद लेकर शिक्षा चिकित्सा मानव सेवा को हाथ ले तो राम राज्य की स्थापना हो जाएगी। अभीग्रहधारी श्री राजेश मुनि जी ने कहा कि संस्कृति का सिंगार मानवता का आधार ज्ञान का भंडार है उनका एक पल का सानिध्य तीन लोक की संपत्ति से बढ़कर है।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के वरिष्ठ संरक्षक श्री अभय सुराणा, महामंत्री अभय श्रीमाल। महिला शाखा संगठन मंत्री विमला भंडारी। युवा शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव। वीरवाल समाज के विजय वीरवाल। मंच के संत प्रकोष्ठ के प्रमुख महंत गोविंदाचार्य आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त करते हुए महामंत्री ने 50 विद्यार्थियों का हॉस्टल बनाने की घोषणा की।
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ महावीर भवन इमली बाजार इंदौर के कार्याध्यक्ष आचल जी चौधरी महामंत्री रमेश भंडारी लाला नेमिनाथ जैन के प्रतिनिधि ने चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। महिला मंडल ने प्रवेश गीत भक्ति का प्रस्तुत किया। प्रातः 8:30 पोरवाल भवन जंगपुरा से भव्य जुलूस प्रारंभ हुआ । बहने मंगल कलश लिए हुए युवा श्वेत वस्त्रों में जयघोष के नारे लगा रहे थे । इंदौर महानगर की हजारों जनता उमड़ पड़ी । प्रवेश में अक्षत मुनि कौशल मुनि घनश्याम मुनि नहीं सभी को मंगल आशीर्वाद दिया, महासती वृंद ने अगवानी की।