


रतलाम,25 जून 23 । बैंको में प्रतिदिन बढ़ते काम के दबाव और तनाव से मुक्ति हेतु पतंजलि योगपीठ ,हरिद्वार द्वारा बैंकर्स के लिए दो दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन बिरियाखेड़ी स्थित खेल मैदान में दिनाक 24 एवं 25 जून 2023 को किया गया । इस शिविर का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से तनाव मुक्ति, बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की प्राप्ति था । शिविर के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में सभी बैंक अधिकारी और कर्मचारियों को तनाव मुक्ति के लिए इंटीग्रेटेड योग और ध्यान की क्रियाएं करायी गईं|बैंकर्स में बढ़ती बीमारियों जैसे मधुमेह ,उच्च रक्तचाप ,सरवाइकल को कम करने हेतु तथा उनसे बचाव के लिए विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया l
पतंजलि के मध्य प्रदेश युवा भारत के राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया ने योग प्राणायाम सूर्य नमस्कार मेडिटेशन ध्यान के माध्यम से सभी बैंक कर्मियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया और तनाव को कैसे कम किया जाए इसके योग प्राणायाम आसन बताएं एवं अंत में हास्य आसन एवं ताली वादन से पूरे परिसर में आनंद का संचार किया।
सत्र का संचालन पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया तथा उनके सहयोगी व बैंकर्स के प्रतिनिधि के रूप में पर्वतारोही, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के ब्रांड एम्बेसेडर अनुराग चौरसिया द्वारा किया गया । सभी बैंककर्मियों को प्रेरित करने का कार्य पतंजलि किसान समिति के जिला प्रभारी हरीश यादव,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, नरेंद्र सोलंकी एवं पियुष चौधरी ने किया । सत्र में पतंजलि महिला समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्य जयश्री, मध्य प्रदेश संवाद राज्य प्रभारी पिस्ता यादव ,निर्मला उपाध्याय ने योग शिविर में सम्मिलित होकर लोगों को योग के लिए प्रेरित किया । सभी बैंक कर्मियों की ओर से श्री प्रेम पूनिया का अभिनंदन भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर एसोसिएशन से तरनी व्यास ,एसबीआई अवार्ड स्टाफ यूनियन के क्षेत्रीय सचिव श्री अमित शुक्ला एवं अन्य साथियों द्वारा किया गया । आभार श्री उपाध्याय जी द्वारा व्यक्त किया गया ।