कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ता मिलन समारोह सम्पन्न

रतलाम । रतलाम शहर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का प्रथम मिलन समारोह सागर रोड स्थित खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर  रविवार 25 जून 2023 रविवार को आयोजित किया गया। जहां सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक दूसरे से परिचय कर आगामी विधानसभा चुनाव में रतलाम शहर से कांग्रेस को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस प्रत्याशी को विजय श्री दिलाने का संकल्प दिलाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जी जाट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की महत्ती जिम्मेदारी है कि जमीनी स्तर पर मजबूती से कार्य करते हुए प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क कर कांग्रेस की रीति-नीति से अवगत कराकर कांग्रेस को मजबूत बनाए ।  विशेष अतिथि मतदाता पुन: निरीक्षण एवं प्रशिक्षण जिला प्रभारी अमर सिंह शेखावत ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस मजबूती से हर वार्ड में  ओबीसी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया जाएगा जो कि आगामी विधानसभा  चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को अच्छे मतों से विजय श्री दिलवाने एवं कमलनाथ जी के वचन पत्र के अनुसार घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना के फार्म को भरवाएंगे जिससे माताओं और बहनों को पूर्ण लाभ मिल सकें।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग शहर अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने कहा कि शहर में ओबीसी संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु हर-हर वार्ड स्तर पर शीघ्र ही नियुक्तियां करेंगे और कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ताओं को बूथ संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएग।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष द्वय मदनलाल पोरवाल, लकी बैरागी, महासचिव कमल पांचाल, सह सचिव किशोर पांचाल, गोपाल कसेरा, उमेश उपाध्याय, राजू नागर, रशीद गौरी, आसाराम, बसंत पहलवान, अमृत राठौड़, संदीप नागर, पवन सोनी, मुकेश सोनी, मोतीलाल सोनी, ईश्वरलाल रौतेला सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन ,अनिल जी पुरोहित जी ने किया एवं आभार पुरुषोत्तम जी कसेरा ने माना।