
रतलाम । श्रमणसंघिय आचार्य डॉ. शिवमुनि जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती जैन दिवाकरीय निद्रा विजेता, तपस्वीराज परम पूज्य गुरुदेव श्री लाभचन्द्रजी म.सा के सुशिष्य तपोकेसरी उपप्रवर्तक श्री अरुण मुनि जी म.सा. सेवाभावी श्री सुरेशमुनि जी म.सा.आदि ठाणा-2 का 28 जून 2023 बुधवार को प्रातः 7.45 बजे 171 कटारिया प्लाईवुड लक्कड़पीठा से नीमचौक जैन स्थानक पर भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश होगा । जहा पर पहुंच कर पूज्य गुरुदेव की मांगलिक होगी । उक्त जानकारी देते हुए श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ नीमचौक के अध्यक्ष ललित पटवा, महामंत्री विनोद बाफना, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया ने सभी धर्मप्रेमी बंधु से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में मंगल प्रवेश में पधारे ।