राम गुरु की जय जयकार के साथ श्री आदित्य मुनी जी आदी ठाणा का भव्य चतुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ

रतलाम। आचार्य श्री रामलालजी म सा उपाध्याय प्रवर राजेशमुनि जी म सा की अनुकंपा से रतलाम में शासन दीपक श्री आदित्य मुनि म सा आदी ठाणा का चातुर्मासिक प्रवेश समता भवन नोलाईपुरा पर हुआ । प्रवेश चल समारोह के रूप में राम गुरु की जय जयकार के साथ काटजू नगर जैन स्थानक से बाजार मे होता हुआ समता भवन नोलाईपुरा पहुंचा। उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि राम महिमा महोत्सव के इस चातुर्मास में शासन दिपक आदित्य मुनिजी के अतिरिक्त रतनपुरी में शकुंतला श्रीजी हितेशी श्रीजी मा सा आदि ठाणा काटजू नगर स्थानक प्रीतिसूधाजी म सा आदि ठाणा घास बाजार स्थानक प्रमोद श्रीजी मा सा गोपाल गोशाला कालोनी पर विराजेंगे। सभा में साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष श्री सुदर्शन जी पिरोदिया मंत्री दशरथ बाफना ने अपने भाव रखे।इस अवसर पर संघ के हिम्मत कोठारी चंदन पिरोदीया बाबूलाल सेठिया चन्दनमल छाजेड़ ललित कोठारी निर्मल लूनिया सुमित कटारिया अतुल बाफना निर्मल मूणत राजेश सियार प्रसंजित बोहरा श्रेणिक मांडोत विकास छाजेड़ प्रीतेश गादिया अशोक पिरोदिया प्रकाश कोठारी विनोद मेहता संजय कोठारी प्रकाश नंदेचा मणिलाल घोटा पंकज मूणत पवन गोरचा किरणबेन चंडालिया सुधा बोहरा प्रीती मूणत पूजा मूणत ऋषभ मूणत मोक्ष कोठारी के साथ समता यूवा संघ महिला मण्डल बहुमंडल आदि के सदस्य उपस्थित थे । राकेश मोगरा अजय घोटा राहुल जैन संजय लूनिया नितेश कोठरी मुकेश घोटा योगेश लसोड़ रितेश नागोरी कमल मारवाड़ी अंकित लसोड निमिष पिरोदिया सौरभ छाजेड़ आलोक छाजेड़ अमित मेहता निर्मल भंडारी आदि युवाओं ने सफेद वस्त्र व महिलाओं ने केसरिया परिधान की गणवेश में जयघोष के साथ प्रवेश कराया।