राजेंद्र जैन महिला परिषद द्वारा जरूरतमंद को 50 छाते वितरित किये गये

रतलाम,26 जून 23 ।आज राजेंद्र जैन महिला परिषद शाखा रतलाम द्वारा बर्थडे योजना के अंतर्गत जरूरतमंद सब्जी बेचने वालों को धूप एवं बारिश से बचने के लिए 50 छातो का वितरण किया गया । मई एवं जून माह के जन्मदिवस वाले सदस्यों द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित श्री संघ अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत, सुरेंद्र गांग, राजकमल दुग्गल, पंकज राठौड़ नवयुवक परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका, सचिव कमलेश भंडारी, प्रांजल काठी ,भूपेश कटारिया, महिला परिषद अध्यक्ष चंदा चोरडीया, सचिव रीना आँचलीया,सरोज कांसवा, माया लुणावत, मंजू मेहता, लेखनी पोरवाल, ममता तलेरा ,चंदा नांदेचा, रीता मेहता ,श्रद्धा लुनावत ,अमृता ओरा,मीनाक्षी चोपड़ा, मनीषा कोठारी, शशि संघवी ,रूपाली गांधी ,सुनीता दुग्गड़, रीना गांधी ज्योति कटलेचा ,इनु गुगलियां ,मोना गुगलिया उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का सफल संचालन महिला परिषद् अध्यक्ष चंदा चोरड़िया ने किया तथा आभार रीना आँचलीया ने माना।