म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग,भोपाल द्वारा जारी खेल कैलेंडर वर्ष 2026-27 प्रतियोगिता में​ डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम की महिला बैडमिंटन टीम जिला प्रतियोगिता में उपविजेता

तीन छात्राओं का संभाग स्तर पर चयन

रतलाम। ​डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम की महिला बैडमिंटन टीम ने दिनांक 19-09-2026 को जिला स्तरीय बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया है।
​टीम के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय की तीन मेधावी छात्राओं प्रचिती गेरा(बी. ए.एल-एल.बी प्रथम वर्ष), अर्चना पाटीदार(एल-एल.बी प्रथम वर्ष)एवं अक्षिता पाटीदार(एल-एल.बी प्रथम वर्ष)का चयन संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
​छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुराधा तिवारी एवं प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी व सहायक प्राध्यापक डॉ. जितेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। डॉ. शर्मा ने बताया कि उक्त खिलाड़ी उज्जैन संभाग में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे ​इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *