समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

रतलाम 26 जून 2023 । जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में जिन शिकायतकर्ताओ द्वारा शिकायत की गई है उनसे संबंधित विभाग का अधिकारी बातचीत करके शिकायत का विस्तृत विवरण प्राप्त करेगा, संतुष्टिदायक निराकरण करेगा। शिकायतकर्ता से हुई बातचीत का प्रमाण पत्र भी अधिकारी कलेक्टर को उपलब्ध कराएगा। उपरोक्त निर्देश सोमवार को संपन्न समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सभी अधिकारियों को दिए गए जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा खासतौर पर जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों को ताकीद की गई कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतकर्ता से बातचीत करके इस बात का प्रमाण पत्र दे कि हमने शिकायतकर्ता से बात कर ली है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में एक विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि माह की 5 तारीख तक 75 प्रतिशत, 10 तारीख तक 80 प्रतिशत तथा 15 तारीख तक 85 प्रतिशत वेटेज प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण एवं सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गई, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बताया गया कि जिले में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के तहत 3 लाख 90 हजार कार्ड निर्माण किया जा रहा है।