रतलाम 26 जून 2023 । आगामी त्यौहार को दृष्टिगत रतलाम शहर में कानून व्यवस्था की दृष्टि से जिला शांति समिति की बैठक 27 जून को आयोजित होगी। नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय महू रोड रतलाम में शाम 5:00 बजे आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्रकुमार सूर्यवंशी द्वारा की जाएगी।