आहरण अधिकारी लेन-देन के ऑनलाइन ऑफलाइन रिकॉर्ड को सत्यापित करें

रतलाम 26 जून 2023। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने कार्यालय के पिछले 5 सालों के सभी लेनदेन के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिकार्ड को सत्यापित करें।
जिला कोषालय अधिकारी श्री रमेश मौर्य ने बताया कि राज्य की समेकित निधि से आईएफएमआईएस के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जो आहरण करके संवितरण करने वाले अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पिछले 5 वर्षों में ऑनलाइन किए सभी लेनदेन के भौतिक अभिलेखों से मिलान कर संबंधी प्रमाण पत्र प्रारूप का शाखा में दो चरणों में वर्ष 2020- 21 से 2022-23 प्रथम चरण एवं 2018-19, 2019-20 द्वितीय चरण में जिला कोषालय में प्रस्तुत करे।
कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि जिन कार्यालय प्रमुख द्वारा उपरोक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा उनके वेतन आहरण नहीं किए जाएंगे। साथ ही कार्यालय लेखापाल का वेतन भी आहरित नहीं होगा।