

लंदन (ब्रिटेन) । 1008 श्री तरुणसागर जी महाराज के 56 वे जन्मदिन के अवसर पर उनके शिष्य श्री १०५ क्षुल्लक श्री पर्व सागर जी महाराज का नौदिवसीय कार्यक्रम के साथ यूके में आगमन हुआ। श्री सिद्धाश्रम शक्ति सेंटर यूके के संस्थापक श्री राज राजेश्वर गुरुजी के तत्वाधान में सिद्धाश्रम मंदिर पर सतसंग का अयोजन किया गया।
इस अवसर पर मालवा की बेटी सीए मयूरी चोरड़िया ने संस्कार टीवी पर लाइव णमोकार मंत्र का जाप करके एक बार फिर से जिनशासन का परचम विदेशी भूमि पर लहराया। पुरे कार्यक्रम का संस्कार चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण आप यूटयूब पर देख सकते हैं। जिसमें सकल जैन समुदाय के लोग शामिल हुए।इस अवसर पर भारतीय संसद सदस्य श्री चिराग पासवान जी को भी गुरुदेव के दर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
सीए मयूरी चोरड़िया जी ने बताया की उनका तथा यूके के सकल जैन समाज का एक ही उद्देश्य है जैन समुदाय में पंथवाद की सोच को खत्म करके भगवान महावीर के सिद्धांत अहिंसा, जिओ और जीने दो, तथा सदभाव का पूरे विश्व में समायोजन । अंत में श्री अमितजी जैन, मयूरी चोरड़िया सहित सभी उपस्थित महानुभवो और सकल जैन समाज का आभार व्यक्त किया गया जिनके अथक प्रयासो से ये ऐतिहासिक क्षण संभव हुआ।