इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड का दसवा शपथ विधि समारोह संपन्न

रतलाम। इनर व्हील क्लब रतलाम गोल्ड डिस्ट्रीक्ट ३०४ ने अपना दसवा शपथ विधि समारोह “शत उत्सव” का आयोजन मुख्य अतिथि डॉ सबा ख़ान के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इनरव्हील प्रार्थना का वचन ISO टीना सुरेका ने किया। स्वागत नृत्य आभा बोथरा ने किया । स्वागत भाषण निवृतमान अध्यक्ष शीला खण्डेलवाल ने दिया। और सत्र २२-२३ की रिपोर्ट सचिव मानमीन कौर बैद ने दी । नवीन अध्यक्ष सीमा बोथरा का परिचय पूर्व अध्यक्ष निरेका मेहता ने दिया। इसके पश्चात नवीन अध्यक्ष सीमा बोथरा को कॉलर व पिन पहनाकर नये सत्र की पदभार सौंपा गया। सीमा बोथरा ने अपने उदबोधन में कहा की नये वर्ष का लक्ष्य TRAIL BLAZER यानि मार्गदर्शक को अपनी पूरी टीम सचिव सुनीता मूणत, उपाध्यक्ष मनमीन कौर बैद, कोषाध्यक्ष सुनीता जैन के साथ चरितार्थ करने की पुरज़ोर कोशिश करेंगी । सचिव सुनीता मूणत ने आगामी प्रोजेक्ट्स की रूपरेखा दी। PDC पुष्पा सेठिया और PDC राजकुमारी पिरोदिया ने नवीन सदस्य संयोगिता सिंह को सदस्यता की शपथ दिलायी ।अतिथि परिचय पूर्व अध्यक्ष अर्चना झालानी द्वारा दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ सबा खान ने कहा हर स्त्री ने खुद को प्यार करना चाहिए, अपनों से प्यार करते रहना और उन लोगो को बताना जिन्होंने सोचा है की आप कभी कुछ नहीं कर सकते उनके बीच शाइन करना। पत्रिका उड़ान का विमोचन संपादक सपना खाबिया द्वारा अतिथियों से कराया गया। कार्यक्रम का सञ्चालन हेमलता मालपानी व् संगीता दर्डा ने किया आभार मनमीन बैद ने माना। कार्यक्रम में नविन अध्यक्ष सीमा बोथरा ने पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया। कार्यक्रम में ज्योति छजलानी, सीमा सकलेचा, सीमा खंडेलवाल, रेखा अग्रवाल, शीतल गादिया, हेमलता अग्रवाल, सारिका पीपाड़ा, नेहा पोद्दार, शीतल खंडेलवाल, अमिता डांगी, सुनीता राठी, नीता कोठरी, इंदु डांगी, लीना कोठारी, पूजा झालानी, गर्ल्स महाविद्यालय से अनामिका शारस्वत,यूनिटेक कंप्यूटर से नाविका जोशी, सी एम राइज स्कूल से गिरीश शारस्वत, इनरव्हील क्लब रतलाम से मंजू वनवट, सुनीता मिश्रा, इनरव्हील क्लब सिल्वर से ज्योति चौधरी , रेखा जैन , मनोज झालानी, जीतो लेडीज विंग से रितिका संघवी, स्वेता पाटनी आदि मोजूद थे .