गरिमामय माहौल में रोट्ररी क्लब रतलाम सेंट्रल का 37 वां पद ग्रहण समारोह सम्पन्न

रतलाम । रोट्ररी क्लब रतलाम सेंट्रल का 37 वां पद ग्रहण समारोह सज्जनप्रभा सभा हॉल में मुख्य अतिथि शहर विधायक चेतन्य काश्यप, अध्यक्षता मंडला अध्यक्ष ऋतु ग्रोवर, विशिष्ट अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, समाजसेवी राजकुमार अजमेरा के आतिथ्य में गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ।
प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्जवलित किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष हीरालाल डाँगी, राजेन्द्र अग्रवाल, मुकेशशुक्ला, अश्विन शर्मा एवं क्लब सदस्यों द्वारा किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हीरालाल डाँगी एवं सचिव राजेन्द्र अग्रवाल को मुकेश शुक्ला तथा अश्विन शर्मा द्वारा कॉलर पहनाकर एवं पिन लगाकर पदभार ग्रहण करवाया गया । पश्चात मंडला अध्यक्ष ऋतु ग्रोवर द्वारा हीरालाल डाँगी एवं राजेन्द्र अग्रवाल तथा बोर्ड मेम्बर मुकेशशुक्ला, कमलेश बुपक्या, प्रदीप श्रीमाल, अश्विन शर्मा, रोहित रूनवाल, विरेन्द्र जैन, मनीष तलेरा, अभय मेहता, राजेश जैन, पारस मूणत, अनिल बाफना, धमेन्द्र ललवानी, जितेन्द्र जैन, मणीकुमार सिसौदिया, अशोक डांगी, यशवंत पावेचा, मनोहर जैन, अखिलेश गुप्ता, विनोद मूणत, संगीत पिपाड़ा, सुनील लुनिया एवं नवीन सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई गई ।
ऋतु ग्रोवर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्लब द्वारा सेवा गतिविधियों में नए प्रकल्पों को शामिल कर सेवा गतिविधियाँ की गई इसकी प्रशंसा की । साथ ही मानवसेवा के क्षैत्रमें महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को समाहित करने को कहा कि महिलाएं किसी भी क्षैत्र में कम नहीं होती, सेवा कार्य में सदैव बढ़ चढ़कर हिस्सा रहती है ।
मुख्य अतिथि विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने सम्बोधन में अध्यक्ष हीरालाल डाँगी एवं राजेन्द्र अग्रवाल तथा नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा क्लब द्वारा बिना ब्याज ऋण योजना, रक्तदान शिविर,  खेल गतिविधियाँ आदि कार्योकी प्रशंसा की एवं मंडला अध्यक्ष की बात को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरणके बारे में बताया। कार्यक्रम को महापौर प्रहलाद पटेल, समाजसेवी राजकुमार अजमेरा ने भी सम्बोधित किया।
इससे पूर्व क्लब का मुखपत्र अभिव्यक्ति का विमोचन (रोटेरियन प्रो. मनोहर जैन एवं पारस मूणत के सम्पादन में) किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मनोहर जैन एवं यशवंत पावेचा ने किया तथा आभार सचिव राजेन्द्र अग्रवाल ने माना । इस अवसर पर क्लब के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।