अंतराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जागरूकता रैली निकाल ली नशा मुक्ति की शपथ

रतलाम 26 जून 2023। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड बाजना में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर नशा मुक्ति रैली निकाल कर नशामुक्ति का संदेश जन जन को दिया गया। रैली शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से बाजना के प्रमुख मार्गों से होते हुए, बिरसा मुंडा चौराहे पर रैली का समापन हुआ।
रैली के उपरांत जनपद पंचायत बाजना सीईओ सुश्री अल्फिया खान के द्वारा नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर नशे की लत को छुड़ाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर नशामुक्ति अभियान के नोडल व जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय के द्वारा नशामुक्ति हेल्प लाइन 14446 की जानकारी दी गई तथा नशे ग्रस्त व्यक्तियों को मुख्यधारा में लाने के लिये प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत बाजना सीईओ सुश्री अल्फिया खान, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय एवं ब्लॉक समन्वयक श्री निर्मल अमलियार, पेसा एक्ट के जिला समन्वयक श्री दिनेश वसुनिया, ब्लाक समन्वयक श्री मनीष डोडियार एवं सांसद प्रतिनिधि श्री गोविंद डामर, कृषि विभाग अधिकारी श्री मांगीलाल खराड़ी, श्री गणपत जाधव, परामर्शदाता श्री गोपाल केरावत, श्री बहादुर डामर, श्री मुकेश सोलंकी, रेखा डिंडोर और नवांकुर संस्था से सभी सदस्य एवं सभी सीएमसी एलडीपी विद्यार्थी, पुलिस विभाग अधिकारी सहित उपस्थित रहे।